Morning Yoga Routine: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हममें से ज्यादातर लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक ही तरीके से करते हैं. इसमें सबसे पहले हाथ में फोन लिए, बिस्तर से ठीक से उठने से पहले ही स्क्रॉल करते हुए, जल्दी-जल्दी नाश्ता करते हैं या फिर नाश्ता बिल्कुल छोड़ देते हैं. दिन की शुरुआत होते-होते, हमारा दिमाग पहले से ही कई तरह के विचारों में उलझनों पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग के लिए निकल लें तो इससे शरीर को एक्टिव करने, दिमाग को शांत करने और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह का सिर्फ 10 मिनट का योग सेशन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, मांसपेशियों को एक्टिव करता है और लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाली अकड़न को कम करने में मदद करता है. ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए यह रूटीन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, नियमित योग शरीर की लचीलापन बढ़ाने, कैलोरी बर्न करने की क्षमता सुधारने और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर करने में भी मददगार माना जाता है.
घर पर ऐसे करें 10 मिनट का योग फ्लो
- सबसे पहले योग रूटीन की शुरुआत डाउनवर्ड फेसिंग डॉग से आप कर सकते हैं. इसके लिए थ्री लेग्ड डॉग की मुद्रा में जाएं और फिर धीरे-धीरे रिवॉल्व्ड लो लंज में आए.
- इसके बाद दोनों पैरों की तरफ बारी-बारी से रिवॉल्व्ड को लंज विद पुश-पुल करें और हर तरफ करीब 30 सेकंड तक रुकें.
- फिर लो लंज या हाफ स्प्लिट करें और दोनों तरफ 30-30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहे.
- इसके बाद लिजर्ड पोज में जाएं और धीरे-धीरे अपने कूल्हों को दाएं बाएं मूव करें. इस मुद्रा को भी दोनों तरफ करीब 30 सेकंड तक करें.
- अब स्कंदासन करें और फिर ट्विस्टेड वाइड लेग्ड फॉरवर्ड फोल्ड की मुद्रा में जाएं. दोनों आसनों में हर तरफ लगभग 30 सेकंड तक रुकें.
- लास्ट में वाइड लेग्ड फॉरवर्ड फोल्ड, स्ट्रैडल और फॉलन ट्रायंगल की मुद्राओं से होते हुए, वापस डाउनवर्ड फेसिंग डॉग में आकर इस योग फ्लो को पूरा करें.
- योग करते समय जल्दबाजी न करें. हर आसान को धीरे-धीरे करें, गहरी और लंबी सांस लेते रहे और शरीर को उतना ही मोड़े या खींचे जितना आरामदायक महसूस हो.
मुख्य योगासन और शरीर को होने वाले फायदे
- ताड़ासन: एक आसान योगासन है, जो आपकी रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत बनाता है. बच्चों और युवाओं को इससे लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है. साथ ही, यह आपके पूरे शरीर के फिटनेस्स को भी सुधारता है.
- भुजंगासन: यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है, कमर और पीठ के दर्द में राहत देता है साथ ही, इससे फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और थायरॉयड ग्रंथि को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है.
- वज्रासन : यह पाचन तंत्र को एक्टिव कर गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम देता है साथ ही यह डायबिटीज यानी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
- पवनमुक्तासन: इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है और पेट पर जमा जिद्दी चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है.
- त्रिकोणासन : शरीर के दोनों तरफ के हिस्से और कमर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन स्ट्रेचिंग आसन है, इससे पैर, हाथ और छाती की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं.
- बालासन: यह एक रिलैक्सिंग आसन है जो मानसिक तनाव, चिंता और शारीरिक थकान को पल भर में दूर करता है. इसके नियमित अभ्यास से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है.
- शवासन: इससे दिमाग और शरीर पूरी तरह शांत हो जाते हैं. यह आपको गहरा आराम देता है और थकान व तनाव को कम करने में मदद करता है.
- प्राणायाम: प्राणायाम हमारी सांसों के जरिए सीधे दिमाग और शरीर पर असर डालता है. जिससे शरीर को मजबूती मिलती है और मन को भी खुश और शांत रखती है.
इसे भी पढ़ें:-20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश