Sawan Fashion Tips: सावन के लिए बेस्ट है इन एक्ट्रेस की ग्रीन साड़ी लुक, जरूर करें ट्राई, नहीं हटेगी नजरें

Sawan 2023: सावन का महीना शुरू हो चुका है। ये समय सुहागनों के लिए बेहद अहम होता है। सावन के पूरे महीने विवाहित महिलाएं महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास करती हैं। वहीं, जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है, वह अच्छा वर पाने के लिए महादेव जी की पूजा करती हैं। सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर की पूजा करने का काफी ज्यादा महत्व है। सोमवार व्रत-पूजा के लिए सुहागने हरे रंग की साडि़या पहनना पसंद करती है। साड़ी ऐसा पारंपरिक परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहन सकती है। लड़कियां भी साड़ी बहुत मन से पहनती हैं।

अगर आप भी सावन के सोमवार की व्रत करती है और पूजा में हरे रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के साड़ी लुक को फॉलो कर सकती हैं। यह अभिनेत्रियां अपने साड़ी लुक की वजह से काफी तारीफें बटोर चुकी हैं। अगर आप इनसे टिप्स लेकर सावन में साड़ी कैरी करेंगी तो आप अन्‍य से अलग और बेहद  खूबसूरत लेगेंगी। लोगों की नजर आप पर से हटेगी नहीं। तो आइए इन अभिनेत्रियों के साड़ी लुक पर एक नजर डाल लेते हैं।

माधुरी दीक्षित
सी ग्रीन रंग की इस साड़ी में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आप भी सावन में ट्रेडिशनल तरह से तैयार हो रही हैं तो सिल्क की ऐसी सी ग्रीन रंग की साड़ी पहन सकती हैं।  सी ग्रीन रंग की साड़ी में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

जान्हवी कपूर
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली जान्हवी कपूर हरे रंग की साड़ी में कमाल लग रही हैं। आप चाहें तो इनसे भी हरे रंग की साड़ी पहनने के टिप्स ले सकती हैं।

काजोल
एक्‍ट्रेस काजोल की तरह डार्क ग्रीन रंग की साड़ी सावन के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इस तरह की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप चाहें तो काजोल के जैसी साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्‍का शर्मा की तरह सिल्क की साड़ी भी सावन में पहनने के लिए बेस्‍ट हो सकता है। इस तरह की सा‍ड़ी पहन कर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगती है।

दिशा परमार
हैवी ब्लाउज के साथ ऐसी साड़ी सावन में पहनकर आप तैयार हो सकती हैं। इन साड़ियों पर बॉर्डर तो काफी हल्का होता है लेकिन इनका ब्लाउज काफी हैवी होता है, जो दिखने में काफी अच्‍छा लगता है।

शनाया कपूर
अगर आप साड़ी में बोल्ड दिखाना चाहती हैं तो शनाया की तरह स्लीवलेस ब्लाउज आपके लिए सही विकल्प है। इस तरह की ब्‍लाउज के साथ आप हरे रंग की सिंपल साड़ी कैरी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *