Tulsi ke Upay: तुलसी की जड़ है बेहद चमत्कारी, कई समस्याओं को करता है दूर

Tulsi Root Benefit: हिन्‍दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सुख-शांति की प्राप्ति के लिए लोग तुलसी के पौधे का विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना करते हैं। तुलसी का माला भी बनता है। तुलसी के जड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके जड़ से ऐसे कई सारे उपाय हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है तो चलिए आज जानते है तुलसी के जड़ से किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में…

धन-समृद्धि के लिए

यदि  आप आर्थिक समस्या से जूझ रही है तो आप प्रतिदिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाएं। इससे धन प्राप्ति के सभी मार्ग खुलते हैं। अगर आप प्रतिदिन ऐसा करते हैं तो धन संबंधित सभी समस्याओं से निजात मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

ग्रहों की शांति के लिए

अगर आप अपने कुंडली में ग्रहों की स्थिति को शांत रखना चाहते हैं तो प्रतिदिन तुलसी की पूजा अवश्य करें। इसके अलावा, तुलसी के जड़ को लाल कपड़े में बांध कर ताबीज में डाल कर अपने हाथ में पहनें। ऐसा करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।

कार्य में सफलता के लिए

अगर आपको किसी कार्य में लगातार अफलता का सामना करना पड़ रहा है तो प्रतिदिन थोड़ा सा तुलसी की जड़ को लेकर उसे गंगाजल से धोकर विधिवत तरीके से पूजा-आराधना करें। इसके बाद, तुलसी की जड़ को पीले रंग के कपड़े से बांध कर अपने पास रखें। ऐसा करने पर आपको असफलताओं से मुक्ति मिलेगी, और सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तुलसी को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। तुलसी के जड़ की माला पहनने से नकारात्मकता दूर होती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *