अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और कैसे हुआ शुरू, जानें इतिहास और महत्व

International womens day: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां को सम्मान देने के साथ-साथ लैंगिक समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर भी माना जाता है. आज यह दिन दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है और कई जगह हो इसे विशेष कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और सम्मान समारोह के साथ मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

20वीं सदी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई. दरअसल 1908 में हजारों कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए जमकर प्रदर्शन किया था. इनकी मांग थी कि काम के घंटे कम किए जाए, बेहतर मिले और उन्हें मतदान का अधिकार दिया जाए. सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में वर्कर्स को सम्मान देने के मकसद से ये दिन चुना था. वहीं यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं. इस वजह से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. 1911 में जर्मनी, आस्ट्रिया, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. वहीं 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
  • यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.
  • समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देने का संदेश देता है.
  • महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाता है.
  • शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है.
  • यह दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर भी देता है.
  • विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं की कहानियां समाज को प्रेरणा देती हैं.
  • सरकार और संस्थाएं इस दिन महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती हैं.
  • यह दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है.
महिला दिवस का उत्सव

महिला दिवस का इतिहास और महत्व यह दिखाते हैं कि यह सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण स्मरणोत्सव है, जो हमें महिलाओं की संघर्षों, बलिदानों और उपलब्धियों की याद दिलाता है. हमें इस दिन को एक सशक्तिकरण और समानता के प्रतीक के रूप में मनाना चाहिए ताकि हम महिलाओं के अधिकारों की ओर और अधिक कदम बढ़ा सकें और समाज में उनके योगदान को सही मायनों में पहचान सकें. महिला दिवस का उत्सव न सिर्फ महिलाओं के लिए है, बल्कि यह समाज के हर व्यक्ति के लिए है जो समानता, न्याय और सशक्तिकरण में विश्वास करता है.

इसे भी पढ़ें:-राम मंदिर नव संवत्सर समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *