PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन की लास्‍ट डेट नजदीक, जल्‍द करें अप्‍लाई

PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार पीजीसीआईएल में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 08 सितंबर, 2024  निर्धारित की गई है. इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पीजीसीआईएल में अप्रेंटिस के कुल 1,027 पदों को भरना है. 

PGCIL Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण  
  • उत्तर प्रदेश, क्षेत्र NR-III: 84
  • उत्तराखंड, क्षेत्र NR-III: 04
  • बिहार क्षेत्र- ERTS I: 48
  • झारखंड क्षेत्र- ERTS I: 18
  • दिल्ली, क्षेत्र NR-I: 11
  • हरियाणा, क्षेत्र NR-I: 60
  • उत्तर प्रदेश, क्षेत्र NR-I: 17
  • राजस्थान, क्षेत्र NR-I:41
  • उत्तराखंड, क्षेत्र NR-I: 12
  • हरियाणा, कॉर्पोरेट सेंटर: 71
  • जम्मू कश्मीर, क्षेत्र NR-II और लद्दाख: 36
  • हरियाणा, क्षेत्र NR-II: 08
  • पंजाब, क्षेत्र NR-II: 20
  • हिमाचल प्रदेश, क्षेत्र एनआर-II: 08
  • चंडीगढ़, क्षेत्र एनआर-II: 02
  • पश्चिम बंगाल, क्षेत्र ईआर-II: 50
  • सिक्किम, क्षेत्र ईआर-II: 02
  • अरुणाचल प्रदेश, क्षेत्र- एनईआर: 24
  • असम, क्षेत्र- एनईआर: 40
  • मणिपुर, क्षेत्र- एनईआर: 05
  • मेघालय, क्षेत्र- एनईआर: 18
  • मिजोरम, क्षेत्र- एनईआर: 04
  • नागालैंड, क्षेत्र- एनईआर: 04
  • त्रिपुरा, क्षेत्र- एनईआर: 11
  • ओडिशा, ओडिशा परियोजनाएं: 47
  • महाराष्ट्र क्षेत्र – WR-I: 55
  • मध्य प्रदेश क्षेत्र – WR-I: 04
  • छत्तीसगढ़ क्षेत्र – WR-I: 40
  • गोवा क्षेत्र – WR-I: 02
  • मध्य प्रदेश क्षेत्र – WR-II: 53
  • गुजरात क्षेत्र – WR-II: 59
  • आंध्र प्रदेश, क्षेत्र SR-I: 32
  • तेलंगाना, क्षेत्र SR-I: 36
  • कर्नाटक, क्षेत्र – SR-II: 46
  • तमिलनाडु, क्षेत्र – SR-II और पुडुचेरी क्षेत्र – SR-II: 42
  • केरल, क्षेत्र – SR-II: 13 
PGCIL Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
  • स्नातक (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक./बी.एससी. (इंजीनियरिंग) होना चाहिए.
  • एचआर कार्यकारी: एमबीए (एचआर) / पर्सनल मैनेजमेंट / पर्सनल मैनेजमेंट और औद्योगिक संबंध में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या समकक्ष.
  • आईटीआई इलेक्ट्रीशियन: उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए.
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

वहीं, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है.

इसे भी पढें:- 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर 24 घंटे में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है योगी सरकार, इस फॉर्मूले पर हो रहा विचार


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *