मार्च में रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ से ‘टॉक्सिक’ तक 9 धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख

Entertainment: सिनेमालवर्स मार्च महीने में रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. लेकिन सबकी नज़रें जिन दो फिल्मों पर टिकी हैं, वो हैं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’. ये दोनों ही फिल्में एक साथ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर आ रही हैं. इसी वजह से मार्च का महीना बेहद खास हो चला है. दो बिग बजट और बड़े बज़ट वाली फिल्में आ रही हैं तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड भी बनेंगे. चलिए यहां आपको पूरी लिस्ट बताते हैं कि मार्च में कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है?

धुरंधर 2

इस फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान के क्रिमिनल सिंडिकेट में घुसकर अपने देश में प्लान किए गए क्रूर हमलों के मास्टरमाइंड को खत्म करता है. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल नजर आएंगे. आदित्य धर निर्देशित ये एक्शन थ्रिलर 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

टॉक्सिक ए फेयरी टेल

कन्नड़ सुपरस्टार यश की यह पैन-इंडिया फिल्म टॉक्सिक का धुरंधर 2 के साथ ही थिएटर में क्लैश होगा. दोनों फिल्में असल में ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को रिलीज़ हो रही हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को एक दमदार पीरियड गैंगस्टर कहानी बताया जा रहा है. इसमें तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस और काइल पॉल भी अहम रोल में हैं.

ना जाने कौन आ गया

विपुल धवन, पूजा अरोड़ा द्वारा प्रोड्यूस और रीत अरोड़ा द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म रोमांस के डार्क साइड को दिखाएगी. फ़िल्म के बारे में और बताते हुए, मेकर्स ने लिखा है, “रॉ इमोशंस और टाइमलेस रोमांस के बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म दिल को छू लेने वाली लव स्टोरीज़ की याद दिलाती है.” ‘ना जाने कौन आ गया’ में जतिन सरना, मधुरिमा रॉय, प्रणय पचौरी अहम भूमिका में दिखेंगे. ये फिल्म 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

चरक: फेयर ऑफ फेथ

सुदीप्तो सेन, धवल गडा और राजेश भट्ट के सपोर्ट में बनी यह मूवी उन लोगों को फॉलो करती है जो एक पुराने रिचुअल में हिस्सा लेते हैं जो शरीर और मन की लिमिट्स को टेस्ट करता है. फिल्म में  अंजलि पाटिल, सुब्रत दत्ता, शशि भूषण, साहिदुर रहमान ने अहम रोल प्ले रिया है. इसे थ्रिलर फिल्म को शीलादित्य मौलिक ने निर्देशित किया है. ये 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.

किस्सा कोर्ट कचहरी का

प्रोड्यूसर अरुण कुमार की  किस्सा कोर्ट कचहरी का एक कोर्टरूम ड्रामा है जो एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो रहस्यमयी हालात में अपने प्रेमियों की अचानक हुई मौत के लिए न्याय मांगती है. फिल्म में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कौर कोहली, सुशील चंद्रभान पराशा, कृष्णा सिंग बिष्ट, अंजू जाधव, सरजीव जायसवाल, लोकेश एस सिंह और  अवन्या कुमारी इसे रजनीश जायसवाल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 13 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

माईसा

रश्मिका मंदाना और डायरेक्टर रवींद्र पुले की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा ‘माईसा’, जिसे पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर भी प्रमोट किया जा रहा है, असल में दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन, इसे मार्च 2026 तक के लिए टाल दिया गया. खबर है कि यह फिल्म, जिसमें गुरु सोमसुंदरम और ईश्वरी राव भी हैं, 20 मार्च को रिलीज़ होने वाली है. हालांकि तारिख को लेकर ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी बाकी है.

रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. पलक तिवारी और मल्लिका शेरावत स्टारर यह हॉरर-थ्रिलर, गुरुग्राम में एक लापता एम्प्लॉई की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. ये 26 मार्च को रिलीज होगी.

हॉपर्स

हॉपर्स एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है जिसे डेनियल चोंग ने डायरेक्ट किया है और जेसी एंड्रयूज ने लिखा है.  फिल्म में पाइपर कर्डा, बॉबी मोयनिहान और जॉन हैम जैसे कलाकारों की टीम है. ये 6 मार्च को थिएटर्स में आएगी.

प्रोजेक्ट हेल मैरी

प्रोजेक्ट हेल मैरी एक अपकमिंग साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसे फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने डायरेक्ट किया है, इसे ड्रू गोडार्ड ने लिखा है, जो एंडी वियर के 2021 के नॉवेल पर आधारित है. इसमें रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, लियोनेल बॉयस, केन लेउंग और मिलाना वायंट्रब हैं. इसकी रिलीज़ डेट. 20 मार्च है.

इसे भी पढ़ें:-CTET री-एग्जाम की डेट जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *