गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ ‘सिया राम’ का भव्य पोस्टर

Ramayana Motion Poster: इस गणेशोत्सव के खास मौके पर बॉलीवुड की सबसे मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म का नया और बेहद खूबसूरत पोस्टर जारी कर दिया गया है।फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ जल्द ही रिलीज होने वाला है. गाने की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘सिया राम’ का नया पोस्टर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि ‘जय जय राम’ के साथ ही ‘रामायण’ के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत होगी. ऐसे में फिल्म के पहले गाने को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Ramayana का Motion Poster हुआ आउट

नए पोस्टर में रणबीर कपूर बहुत ही शांत और सौम्य अंदाज में साई पल्लवी के बालों में फूल लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस सीन के बैकग्राउंड में एक बहुत ही शांत और खूबसूरत कुदरती नजारा दिख रहा है. पोस्टर के साथ बज रहा सॉफ्ट और मेलोडियस म्यूजिक सीधे दिल को छू जाता है. इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने श्री राम और माता सीता के अटूट प्रेम और सम्मान को बहुत ही सादगी से स्क्रीन पर पेश किया है.

रामायण’ की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी और यश रावण के रूप में दिखेंगे. वहीं बाकी की कास्ट में लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और हनुमान के रूप में सनी देओल नजर आएंगे. 

कब रिलीज होगी फिल्म

 बता दें कि नमित मल्होत्रा ​​द्वारा प्रोड्यूस की गई रामायण को दो पार्ट्स वाली फिल्म के तौर पर प्लान किया गया है. पहला भाग दुनिया भर में 6 नवंबर, 2026 को दिवाली के आसपास रिलीज होने वाला है. वहीं ये फिल्म में भारत में 8 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी. ‘रामायण’ का दूसरा भाग 2027 में दिवाली के दौरान रिलीज़ होने वाला है.

इसे भी पढ़ें:-शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो…, लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *