शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो…, लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी

Lucknow: उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुशासन (गुड गवर्नेंस) पर जोर देते हुए कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना ही हमारी असली कसौटी है।

बता दें कि इस दौरान संगठन की पांच दशक की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में संगठन के गठन से लेकर अब तक की यात्रा, कार्यप्रणाली, शिकायतों की जांच और प्रमुख उपलब्धियों को क्रमवार प्रदर्शित किया गया। यहां बताते चलें कि लोक आयुक्त संगठन भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच में अहम भूमिका निभाता है। समारोह में लोक आयुक्त प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत किसी संस्था से जुड़ा सामान्यजन का विश्वास है। गुड गवर्नेंस आमजन के विश्वास पर निर्भर करता है। उन्होंने सुशासन के लक्ष्यों को भी गिनाया। कहा कि किसी संस्था में सामान्य व्यक्ति बेझिझक आए और नियमानुसार परिणाम को समयबद्ध प्राप्त कर सके। यही हमारी कसौटी होती है। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो। साथ ही अनावश्यक शिकायत करने वालों पर भी शिकंजा कसने का काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *