यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शाम चार से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर लगी रोक

उत्तराखंड। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। पुलिस को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम के लिए तीर्थयात्रियों को जानकी चट्टी से करीब 6 किमी का पैदल सफर तय करना पड़ता है। रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने, देर शाम व तड़के यहां रास्ते में अंधेरा होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आवाजाही का समय नियत किया है। अब तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम के लिए जानकी चट्टी से शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही नहीं कर सकेंगे। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि यदि प्रतिबंधित समय में कोई धाम में जाना चाहेगा तो कारण की जानकारी मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *