दिल्ली जल बोर्ड में 700 कर्मचारियों को मिलेगी स्थाई नौकरी: सीएम

नई दिल्‍ली। दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ठेके पर काम कर रहे 700 कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का एलान किया। अब सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन कर्मचारियों को मिलेंगे।

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के यह कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे और पक्का किए जाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को आज पक्का किया गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैंने खुद उन कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। वे सभी बहुत ख़ुश थे, आज उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया गया है कि कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाए तो वे काम नहीं करते हैं। अस्थाई कर्मचारी पर तो काम की तलवार लटकी रहती है। सरकारी क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम सरकारी डॉक्टरों ने किया है, तो ऐसा कहना झूठ है कि सरकारी कर्माचरी काम नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *