प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले अनुराग ठाकुर- ‘हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं’

इंदौर। 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आज युवाओं की सफलताओं का जिक्र करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत के युवाओं ने पिछले आठ साल में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बनाया है। आज देश में अस्सी हजार से ज्यादा स्टार्टअप हैं। जहां दुनिया कोरोना से लड़ रही थी, उस समय भारत के युवा अपने स्टार्टअप को यूनिकॉर्न का दर्जा दिलाने का काम कर रहे थे। तब भारत के 50 स्टार्टअप को यूनिकॉर्न का दर्जा मिला।

केंद्रीय मंत्री ने सम्मेलन में आए प्रवासियों से कहा कि आप इंदौर आए हैं तो उज्जैन के महाकाल लोक जरूर जाइएगा। आपको एक अलग ही धार्मिक अनुभूति होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समय निकालकर इंदौर के सराफा बाजार में जरूर जाना। एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का मन करेगा। रात को दस बजे से 2 बजे तक इंदौर के सराफा मत जाना भूलिएगा। यदि सराफा गए बिना यहां से चले गए तो इंदौर आना अधूरा है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश में रंग की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं। दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है।’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं। रंग या जाति संप्रदाय किसी से भेदभाव नहीं किया जाता यही भारत की पहचान है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को प्रवासी भारतीयों से भारत में नवाचार और निवेश करने की अपील की है।

हमारा खून का रिश्ता है, पासपोर्ट का नहीं:-

वहीं, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैं सराफा तो नहीं गया, लेकिन कल रात 56 दुकान जरूर गया था। 56 दुकान का स्वाद अद्भुत है। विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं हमारा पासपोर्ट भले ही अलग-अलग रंग का हो, लेकिन हमारा खून एक है। हमारा खून का रिश्ता है। पासपोर्ट का नहीं। अभी आप जब एयरपोर्ट से आए होंगे तो आपने इंफ्रास्ट्रक्चर देखा होगा। किस तरह से विकास हो रहा है। इंदौर में जो इन्फ्रास्ट्रक्चर देख रहे हैं वो प्रधानमंत्री मोदी के गति शक्ति मिशन का परिणाम है।

34 मिलियन भारतीय आज विदेशों में हैं:-

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत के युवा दुनिया से हमें जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये आपसी रिश्तों का ही असर है कि 34 मिलियन भारतीय आज विदेशों में हैं। प्रधानमंत्री इसीलिए कहते हैं हमारा खून का रिश्ता है़। जयशंकर ने इंदौर की सफाई की तारीफ करते हुए कहा लोग इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में जानते हैं। आप सभी ये भी जानते हैं कि ये शहर आतिथ्य और हृदय से स्वागत करने के नाम पर भी जाना जाता है। जो लोग लंबे अंतराल के बाद इंदौर आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *