सेना की उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी

जम्‍मू-कश्‍मीर। सेना दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेना की उत्तरी कमान रविवार को सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर में ‘अपने सुरक्षाबलों को जानें’ मेला का आयोजन करेगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम पेश होंगे और विशेष तौर पर हथियार और आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य मेहमान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। सबसे पहले एएलएच डिस्पले का आयोजन होगा। इसके बाद डॉग शो होगा।

इसमें सेना के कुत्ते करतब दिखाएंगे। दर्शाया जाएगा कि किस तरह ये प्रशिक्षित कुत्ते दुश्मनों की साजिश का पता लगाते हैं। इसके बाद सेना के बैंड डिस्पले का आयोजन किया जाएगा। अंत में मिलिट्री उपकरणों और हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सेना के आधुनिक उपकरण और हथियारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *