Assam Floods: वायु सेना ने संभाला मोर्चा…

असम। असम में आई बाढ़ ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां के कई इलाके डूब चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग  29 जिलों के 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस दौरान वायु सेना ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया है, बाढ़ग्रस्त लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित इलाकों में ले जा रहे हैं। वहीं मुख्य मार्ग से कट चुके क्षेत्रों में राहत सामग्री भी पहुंचा रहे हैं। भारतीय वायु सेना की ओर से आज इसकी तस्वीरें भी जारी की गईं है।

एनडीआरएफ की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि, अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। कई लोग अपना घर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्हें राहत सामग्री वहीं पर पहुंचाई जा रही है।

इन सब के बिच शुक्रवार के बाद से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला था। लेकिन अभी भी कहीं-कहीं स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपको गता दें कि, नगांव, होजई, कछार, दरांग, मोरीगांव और करीमगंज जिलों के इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं और मुख्य मार्ग से कट चुके हैं। वहीं आधिकारिक बयान के मुताबिक असम में कुल 74,705 बाढ़ प्रभावित लोग 234 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं और बाढ़ और भूस्खलन से अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *