भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम त्रिपुरा में किया रोड शो

त्रिपुरा। भारतीय जनता पार्टी आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले में रोड शो किया। सीएम माणिक साहा भी रोड शो में शामिल हुए। इस वर्ष त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। इसके साथ ही राज्य में करीब तीन दशक से चल आ रहा वाम दलों का शासन खत्म हो गया था।

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग की एक टीम चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को त्रिपुरा पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *