नए साल में सौभाग्य बढ़ाने के लिए घर में लाएं चीनी सिक्के

वास्तु। सौभाग्य और सुख-शांति प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के उपायों को बेहद कारगर माना जाता है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो सुखी जीवन के लिए बेहद कारगर साबित होते हैं। ऐसा ही एक उपाय है चीनी सिक्कों का। फेंगशुई के इन सिक्कों को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि नया साल 2023 आपके लिए शुभ हो और कभी भी रुपये पैसों की कमी न हो तो फेंगशुई के सिक्कों को घर में ला सकते हैं।

चीनी सिक्के रखने के नियम:-
फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के रखने के लिए घर का प्रवेश द्वार उत्तम स्थान माना जाता है। फेंगशुई के सिक्के को रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके जिस भाग में चार लिपी की तस्वीर बनी हो उसे ऊपर की तरफ रखें। इसे सकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है। वहीं इसके दूसरे भाग में दो लिपी की तस्वीर बनी रहती है। इसे नीचे की तरफ रखा जाता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है।

फेंगशुई के सिक्के रखने के फायदे:-

  • चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार, घर में इन सिक्कों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आप इन तीन सिक्के को अपने पास रखकर परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ये सिक्के नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और घर का वातावरण अच्छा बनाते हैं।
  • यदि आप चीनी सिक्कों को घर के मुख्य द्वार पर लटकाटे हैं तो ये बेहद ही शुभ फल देता है। इससे घर में बुरी शक्तियों को प्रवेश से रोका जा सकता है और घर की दरिद्रता दूर होती है।
  • यदि लाख कोशिश करने के बाद भी कर्ज से छुटकार नहीं पा रहे हैं, तो नए साल पर लाल धागे में ये तीन सिक्के बांधकर घर में लटका दें। इससे कर्ज से जल्द ही राहत मिलेगी। इसके अलावा यदि आपके बनते काम अचानक बिगड़ जाते हैं तो पर्स में फेगशुई के छोटे सिक्के को रख लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *