मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओ के साथ बूंदाबांदी शुरू

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रूख बदला है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा सहित दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया। राजधानी में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी सर्द हवा चलने लगती है तो कभी गर्मी का अहसास होता है। शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि, धूप ने राहत भी दिलाई।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *