खाली पेट न करें छाछ का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

स्वास्थ्य। जब हम रात में खाना खाकर सोते हैं तो हमारे शरीर की बहुत सी प्रणाली भी आराम करती है। आराम की इस अवस्था के बाद जब हम सुबह में जागते हैं तो ये सारी प्रणाली फिर से सक्रिय होने लगती है। इस कारण पेट में कई तरह के परिवर्तन होते हैं और इस स्थिति में पेट में क्या जाता है, इसका बहुत ज्यादा असर होता है। विज्ञान के मुताबिक हमारी आंत में एक हजार अरब से भी ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र की विभिन्न अवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जब हम रात में सो रहे होते हैं तब ये बैक्टीरिया ऐसे रसायन का निर्माण करते हैं जिनसे पेट में एसिड नहीं बनता लेकिन हम जो चीज खाते हैं इसका सीधा असर इन बैक्टीरिया पर होता है। फूड में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से इन गुड बैक्टीरिया पर हमला हो सकता है और इससे हमारे पेट को भारी नुकसान पहुंच सकता है। छाछ भी इनमें से एक है। इसलिए कहा जाता है कि खाली पेट छाछ का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गुड बैक्टीरिया को मार देता है:-
खाली पेट छाछ का सेवन पेट को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया मरने लगते हैं। हालांकि छाछ पीने के कई फायदे हैं। छाछ को प्रोबायोटिक्स भी कहा जाता है क्योंकि यह गुड बैक्टीरिया का दोस्त होता है। लेकिन सुबह खाली पेट छाछ का सेवन इन्हीं बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाने लगता है। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है। सुबह में पेट में तरल पदार्थों की कमी हो जाती है जिसके कारण लेक्टिक एसिड का सीधा असर इन बैक्टीरिया पर पड़ता है। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया मरने लगते हैं।

एसिडिटी को बढ़ाता है:-
जब पेट में गुड बैक्टीरिया की कमी होने लगती है तो पेट में एसिडिटी भी बनने लगता है क्योंकि गुड बैक्टीरिया से ऐसे रसायन निकलते हैं जो एसिडिटी को बनने से रोकते हैं। इसलिए खाली पेट छाछ पीने एसिडिटी बढ़ जाती है। यही कारण है कि खाली पेट छाछ का सेवन मना किया जाता है। इस तरह खाली पेट छाछ पेट की सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *