कल मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म। हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाते हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। इस साल दिवाली के अगले दिन यानि आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण है, इसलिए गोवर्धन पूजा आज नहीं होगी बल्कि कल 26 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में-

गोवर्धन पूजा ति​​​थि:-

पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं। इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट से होना है और यह कल 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक है।

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 02 घंटे 14 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है। ऐसे में इस समय काल में ही गोवर्धन पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए। सुबह में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक है।

प्रीति योग में गोवर्धन पूजा:-

गोवर्धन पूजा के दिन प्रीति योग बना हुआ है। इस दिन प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक प्रीति योग है। यह पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। इसके बाद से आयुष्मान् योग का प्रारंभ हो रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *