कम उम्र में ही बाल हो रहे हैं सफेद! नारियल तेल के ये नुस्खे जरूर करें ट्राई, मिलेगा बेहतर रिजल्ट

हेयर टिप्‍स। आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना आम समस्या हो गया है। देखा गया है कि बेहद कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होते जा रहे हैं। सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे लोग तरह-तरह के इलाज भी करवाते हैं। कम उम्र में बालों का सफेद होना बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। स्कूल या कॉलेज के दिनों में ही बालों के सफ़ेद होने के कारण लोगों को कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। बालों को काला करने के लिए लोग तरह तरह के घरेलू उपाय भी करते हैं। नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है। तो आइए कुछ ऐसे ही घरेलु नुस्ख़े के बारे में जिससे बाल को नेचुरली काला किया जा सकता है।

नारियल तेल और मेहंदी की पत्तियां

अगर आपके भी बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो सफेद बालों से निजात पाने के लिए नारियल का तेल और मेहंदी बहुत असरदार साबित हो सकता है। मेहंदी का भूरा रंग बालों की जड़ों में पहुंचता है, जिससे बाल पहले की तरह भूरे दिखाई देते हैं। मेहंदी को जड़ों तक पहुंचने में नारियल का तेल मददगार होता है।

आंवला को मेंहदी के पत्तों के साथ मिलाकर लगाने के लिए 3-4 चम्मच नारियल के तेल को उबालकर इसमें मेहंदी की पत्तियों का एक गुच्छा डाल दें। तेल को तब तक उबालते रहें जब तक कि यह भूरा न हो जाए। इसके बाद तेल को ठंडा कर बालों की जड़ों में लगाएं। इसे कम से कम 40 मिनट तक रहने दें और फिर धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से अपनाने से बाल काले होने लगेंगे।
नारियल तेल और आंवला

नारियल की तेल को आंवला के साथ मिलाकर लगाने से भी बालों को काला करने में मदद मिलती है। बाल को काला करने के लिए 3 चम्मच जमे हुए नारियल तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इसे एक बर्तन में तब तक गर्म करें जब तक कि तेल और पाउडर घुल न जाएं। तेल को ठंडा कर बालों की जड़ों पर मसाज करें। इसे रातभर के लिए रहने दें और सुबह शैम्पू कर लें। आंवला में कोलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है। यह बालों के विकास के लिए आवश्‍यक है। यह काले बालों को उगाने में भी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *