Happy Dussehra Wishes 2024: दशहरे के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Happy Dussehra Wishes 2024: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है. दशहरा त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय को बताता है. दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को है. इस दिन देशभर में रावण दहन होगा. लोग धूम धाम से इस उत्सव को मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं. साथ ही लोग दशहरे के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का शुभकामना संदेश भेजते हैं.  यदि आप दशहरे पर अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई भेजना चाहते हैं तो इस खास अंदाज में उन्हें शुभकामना संदेश भेज सकते हैं-

बुराई रूपी रावण का सर्वनाश हो

सभी के मन में श्रीराम का वास हो

दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

असत्य पर सत्य की जीत हो,

अधर्म पर धर्म पड़े हमेशा भारी

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

अन्याय पर न्याय की विजय हो,

अच्छाई की रोशनी से दूर हो बुराई का अंधकार

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुराई का हो विनाश

दशहरा लाए खुशियों की आस

संकटों और दुखों का हो नाश

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान राम आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दें।

आपके जीवन से सभी तरह से संकट दूर हों।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

दशहरे का ये पावन त्योहार
घर में लाए आपके खुशियां अपार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार
दशहरा की शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय
दशहरा की शुभकामनाएं

हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरा की शुभकामनाएं

इसे भी पढें:-  

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है किचन में रखा ये मसाला, खाने में जरूर करें इस्‍तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *