दो भारतीय फिल्मों के साथ IMDb ने जारी किया 40 फिल्मों का समर मूवी गाइड

मनोरंजन। लोकप्रिय मूवी डेटाबेस IMDB ने 40 फिल्मों की लिस्‍ट के साथ एक समर मूवी गाइड जारी किया है, जिसमें दो भारतीय फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘आदिपुरुष’ हैं, जिसे जानकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक अमीर, उच्च-वर्गीय परिवार के लड़के और एक मध्यम-वर्गीय परिवार की लड़की के बीच एक प्रेम कहानी है। इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ‘गली बॉय’ के बाद वापस से इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वायकॉम 18 स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। यह मूवी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आदिपुरुष

लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी मूवी ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ है। इस फिल्म की कहानी महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें एक्‍टर प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ‘जय श्री राम’ ने फैंस का बज बढ़ाया हुआ है। लंबे इंतजार के बाद मूवी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

हिंदी सिनेमा का दुनियाभर में जलवा 

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘आदिपुरुष’ को फैंस के जरिए अत्यधिक प्रत्याशित किया गया है, और इनके बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट होने की उम्मीद है। यह उल्लेखनीय है कि आईएमडीबी की ग्लोबल समर मूवी गाइड में केवल दो हिंदी शीर्षक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘आदिपुरुष’ शामिल हैं। यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और दुनिया भर में हिंदी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *