शनि देव हो रहे वक्री, जानें किस राशि पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

एस्‍ट्रोलॉजी। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक विशेष महत्‍व होता है। तथा ये समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते है। जिसे वक्री होना भी कहा जाता है। आपको बता दें कि 17 जून से शनि देव वक्री होने जा रहे है। जो 4 नवंबर तक वक्री रहेगें फिर इसके बाद मार्गी होगे। इनका एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातको को शुभ तो वही कई राशि के जातको को अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। ये ना सिर्फ आर्थिक और शारीरिक रूप से कई राशियों को प्रभावित करते हैं। वहीं मानसिक रूप से भी इनका सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। तो चलिए जानते है कि शनि के वक्री होने से किन राशि के जातको को शुभ प्रभाव मिलने वाला है।

मेष राशि – ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में वक्री होना लाभकारी माना जा रहा है। आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है, आय के नए स्रोत बनेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो समय अनुकूल माना जा रहा है। आपके जीवन में चुनौतियां कम होने वाली हैं।

वृषभ राशि – जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए शनि का वक्री होना शुभ फल लेकर आ रहा है। व्यापार में फायदे के योग बन रहे हैं। शनि की तिरछी चाल से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने वाला है। जिससे वृषभ राशि के जातकों की मनपसंद की नौकरी लगने की संभावना बन रही है। ऑफिस में नहीं जिम्मेदारियां मिल सकती है बॉस का आपके प्रति रवैया सकारात्मक रहेगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल लाभकारी मानी जा रही है। यदि विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो इसमें सफलता प्राप्त होगी। शनि का कुंभ राशि में वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। शनि की इस चाल से मिथुन राशि के जातकों को लंबे समय तक धन लाभ होगा।

सिंह राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना आकस्मिक धन लाभ के योग बना रहा है। व्यापार की नई डील हाथ लग सकती है जो आपके लिए लाभकारी मानी जा रही है। लंबे समय से रुकी पड़ी योजनाएं चल फिर चल पड़ेंगी।

मकर राशि – जिन जातकों की राशि मकर है उनके लिए शनि का वक्री होना धन लाभ, सफलता और तरक्की के योग बना रहा है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सबसे अच्छा समय रहेगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी।  धन संचय कर पाएंगे, परिवार के समय क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। इसके अलावा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *