सिक्किम की इन जगहों पर घूमने का है अपना मजा…

यात्रा। सिक्किम एक छोटा सा खूबसूरत शहर है, जहाँ देश-विदेश के कोने-कोन से सैलानी घूमने केि लिए आते हैं। यह शहर अपने सुंदर झरनों, भव्य पहाड़ों और दर्शनीय मठों के लिए मशहूर है। सिक्किम में बहुत से प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में आप भी अगर छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सिक्किम जा सकते हैं,

तो चलिए आज हम आपको बताते है सिक्किम के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में….

लाचुंग:- आपको बता दें कि इस खूबसूरत पहाड़ के गाँव में सेब के बाग हैं और यहाँ 19वीं सदी का लाचुंग मठ भी है। लाचुंग का मुख्य आकर्षण युमथांग घाटी घाटी है। आपको बता दें कि यह घाटी अपने नदियों, झरनों, खिले हुए फूलों, घास के मैदानों, देवदार के घने जंगलों और चांदी के देवदार पहाड़ों से घिरे हिमालय के पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। युमथांग घाटी प्रकृति-प्रेमियों के लिए पृथ्वी पर किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

गुरुडोंगमार झील:- उत्तरी सिक्किम में 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों की सूची में अपना नाम शामिल करती है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यह झील धार्मिक महत्व भी प्रदान करती है, क्योंकि इस झील के पानी को हीलिंग पावर माना जाता है।

लाचेन:- आपको बता दें कि लाचेन उत्तरी सिक्किम में स्थित है। यह शहर ज्यादा आबादी वाला नहीं है और यही वजह है कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता अभी भी बरकरार है। यहाँ के प्रमुख आकर्षण त्सो ल्हामो झील, गुरुडोंगमार झील और थांगू घाटी हैं।

त्सोगो लेक/चंगु लेक:- आपको बता दें कि यह पूर्वी सिक्किम में एक हिमाच्छादित झील है। यह सिक्किम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक मानी जाती है। यहाँ पर आप झील के अलावा ब्राह्मणी बत्तख, नीले-पीले रंग के फूल और विदेशी याक देख सकते हैं।

युक्सोम:- युक्सोम पश्चिम सिक्किम का एक ऐतिहासिक शहर है। आपको बता दें कि यह एक ऐसी जगह है, जहाँ आप ट्रेक कर सकते हैं। आप अगर एकांत में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो यहाँ आप प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं।

रवंगला:- आपको बता दें कि रावंगला एक पर्यटक शहर है, जो गंगटोक और पेलिंग के बीच स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध बुद्ध पार्क में एक 130 फुट ऊंची गोल्डन बुद्ध की मूर्ति है। इस जगह पर अन्य मठ हैं, जहां आप बौद्ध भिक्षुओं को उनकी प्रार्थना का जप करते हुए सुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *