JioCinema का सब्स्क्रिप्शन प्ला‍न लॉन्च , इतने रुपये का है प्ला‍न

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की जियो ने अपने टेलीकॉम ग्राहकों के लिए जियो सिनेमा का सब्स्क्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। । Jio Cinema के इस सब्सक्रिप्शन प्लान का नाम JioCinema Premium रखा गया है।

आईपीएल के प्रसारण के साथ ही कहा जा रहा था कि JioCinema की प्रीमियम सर्विस जल्द लॉन्च होगी। अब कंपनी ने JioCinema प्रीमियम को लॉन्च कर दिया है। JioCinema पर FIFA World Cup और IPL 2023 के अलावा विक्रम वेधा जैसी ब्लॉकब्सटर फिल्में देखने मिलेंगी।

JioCinema Premium के तहत ग्राहकों को HBO स्टूडियो जैसे एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेंगे। JioCinema Premium में अब हाउस ऑफ ड्रैगन, Succession. Plus जैसे शोज भी मिलेंगे। JioCinema एप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप पर डाउनलोड किया जा सकता है।

JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 999 रुपये है। इस प्लान को आप किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो सिनेमा को लेकर कंपनी ने हाई क्वालिटी वीडियो और ऑडियो क्वालिटी का दावा किया है। अपने प्लान को आप फैमिली और दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकेंगे। यह कंपनी की वार्षिक प्लान है।

कुछ दिन पहले JioCinema के गोल्ड, डेली और प्लेटिनम प्लान भी सामने आए थे। जियो सिनेमा के प्रीमियम प्लान की कीमतों का एलान कंपनी की ओर से अभी नहीं हुआ है। इसका आधिकारिक एलान अभी बाकी है लेकिन कुछ सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर्स ने JioCinema Premium की कीमतों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

  1. JioCinema Premium के तहत तीन प्लान होंगे जिनमें गोल्ड प्लान की कीमत 99 रुपये होगी और इसकी वैधता तीन महीने की होगी। इस प्लान के तहत आप दो डिवाइस पर एक अकाउंट को इस्तेमाल कर सकेंगे।
  2. एक प्लान डेली वाला होगा जिसकी कीमत 2 रुपये होगी। इसमें आपको एक दिन की वैधता मिलेगी और दो डिवाइस का एक्सेस मिलेगा।
  3. तीसरा प्लान प्लेटिनम है जिसकी कीमत 599 रुपये होगी और इसमें 12 महीने के लिए चार डिवाइस पर एक्सेस मिलेगा।

JioCinema पर HBO शोज की लिस्ट

1.      The Last of Us

2.      House of the Dragon

3.      Chernobyl

4.      White House Plumbers

5.      White Lotus

6.      Mare of Easttown

7.      Winning Time

8.      Barry

9.      Succession

10.  Big Little Lies

11.  Westworld

12.  Silicon Valley

13.  True Detective

14.  Newsroom

15.  Game of Thrones

16.  Entourage

17.  Curb Your Enthusiasm

18.  Perry Mason

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *