गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू, खेल मंत्री और एलजी मनोज सिन्हा रहे मौजूद

जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और एलजी मनोज सिन्हा इस मौके पर मौजूद रहे। 14 फरवरी तक होने वाले आयोजन में देश भर के लगभग 1500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। सबसे पहले वर्ष 2020 में इन खेलों का आयोजन किया गया था और मेजबान जम्मू-कश्मीर अब तक शीर्ष पर रहा है। पांच दिवसीय खेलों में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे।

शुभारंभ के मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारी  के बाद भी खेलों के प्रति लोगों का उत्साह देखकर पता लगता है कि फिट इंडिया अभियान को प्रशासन ने गांव-गांव तक पहुंचाया है।

लोगों का उत्साह बताता है की सभी लोग विंटर गेम्स के लिए कितने उत्सुक हैं। दो वर्षों के बाद फिर से गुलमर्ग में इसका आगाज शुरू हो गया है। देश भर से आए खिलाड़ी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन को तैयार हैं।

युवा बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खुशी है की कश्मीर में टूरिज्म लगातार बढ़ रहा है। सरकार यहां पर और सुविधाएं बढ़ाएगी जिससे टूरिज्म के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।

बर्फबारी के मौसम में लोग रात में स्कीइंग और लेजर शो का आनंद ले रहे हैं इससे पता चलता है कि जम्मू कश्मीर बदल चुका है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत प्रशासन शानदार काम कर रहा है। इस योजना के तहत खेल की सुविधाएं, मैदान और इंडोर स्टेडियम बनाने का काम किया है।

गुलमर्ग में एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स 14 फरवरी तक चलेंगे। इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *