संगीत सेरेमनी में स्टाइलिश दिखने के लिए इन आउटफिट्स पर डालें नजर

फैशन। शादियों में संगीत सेरेमनी काफी महत्‍वपूर्ण होती है। पहले के जमाने में संगीत सिर्फ ढोलक बजकर हो जाता था, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में संगीत काफी बड़े स्तर पर होता है। अब स्टेज पर डेकोरेशन के साथ-साथ दावत का भी आयोजन होता है। संगीत में दुल्हा और दुल्हन के साथ-साथ दोनों के परिवार के लोग डांस करते हैं। संगीत के कार्यक्रम में दुल्हा-दुल्हन के अलावा बाकी लोगों का भी आउटफिट भी काफी मायने रखता है। तो आज की खबर संगीत कार्यक्रम में पहनने वाले आउटफिट से संबंधित है।
यदि आपके घर में भी शादी है और अभी तक आपने संगीत का आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो आपको इस खबर में हम नए ट्रेंडिंग आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे टिप्स लेकर आप संगीत के हिसाब से अपने आउटफिट का चयन कर सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहेंगी।

अनारकली सूट
इय तरह का अनारकली सूट तो वैसे भी हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। इसके साथ आप रेड लिप्स के साथ हल्का डार्क मेकअप करें। आप खुले बालों में अपना ये लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

कैरी करें इंडो वेस्टर्न लुक
रश्मिका मंदाना जैसा इंडो वेस्टर्न लुक देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इस इंडो वेस्टर्न लुक को लाइट मेकअप के साथ ही कैरी करें। इसे पहन कर आपको डांस करने में भी आसानी रहेगी।

बेस्ट रहेगा जंपसूट 
संगीत के हिसाब से आप इस तरह का जंपसूट तैयार कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। अगर आप ऐसा लुक कैरी करेंगी तो कंफर्टेबल भी रहेंगी। इस लुक के लिए ब्राइट रंगों को ही चुनें।

बेस्ट ऑप्शन है लहंगा
लहंगा वैसे भी संगीत के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप इस तरीके का लहंगा अपने लिए बनवा सकती हैं। इसके साथ गले में हैवी नेकपीस पहनें, पर कानों में छोटे ईयररिंग्स ही बेस्ट लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *