ममता सरकार ने नई पाबंदियों का किया एलान…

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ममता सरकार ने रविवार को नई पाबंदियों का एलान किया। इन पाबंदियों को आंशिक लॉकडाउन के रमप में देखा जा रहा है। बंगाल में कल यानी सामवार सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता पर संचालित होंगे। सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। 5 जनवरी से मुंबई और दिल्ली से सप्ताह में मात्र दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) फ्लाइट चलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी। ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर कल से रोक लगा दी गई है। जोखिम भरे देशों से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। ऐसे ही अन्य देशों से आने वालों यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। यह पाबंदियां लगाई गई:- 3 जनवरी से सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। सभी कार्यालय में 50 फीसदी ही उपस्थित की इजाजत होगी। सभी स्वीमिंग पुलिस, स्पा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। पर्यटन स्थान, चिड़ियाखाना, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। ऐसे ही शॉपिंग मॉल में सिर्फ 50 फीसदी की उपस्थित ही हो सकती है। मीटिंग, हॉल और कॉन्फ्रेंस में 50 फीसदी उपस्थिति की इजाजत होगी। लोकल ट्रेनें 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। यह सिर्फ शाम सात बजे तक ही चल सकेंगी। मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी। होम डेलिवरी में प्रोटोकॉल मानकर चलना होगा। रात को 10 बजे से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मास्क पहनना, शारीरिक दूरी और साफ-सफाई रखने के नियमों का हमेशा पालन करना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं के अलावा हर तरह की आवाजाही तथा सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक सेवाओं में खेती और अन्य आपात सेवाएं भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *