माइक्रोसॉफ्ट जल्द बंद कर रही अपनी यह खास सर्विस

टेक्नोलॉजी।  माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए बूरी खबर है। कंपनी अपने Windows 10 Home और Windows 10 प्रो के डाउनलोड की बिक्री बंद करने की तैयार कर रही है। 31 जनवरी के बाद यूजर्स इन दोनों विंडोज को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि 31 जनवरी, 2023 विंडोज 10 डाउनलोड और इसकी लाइसेंस-की की बिक्री का आखिरी दिन होगा। हालांकि, कंपनी अक्टूबर 2025 तक विंडोज 10 के लिए सिक्योरिटी अपडेट देना जारी रखेगा। 14 अक्टूबर, 2025 से विंडोज 10 का समर्थन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज 10 प्रोडक्ट पेज के जरिए यह घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि विंडोज 10 होम और प्रो डाउनलोड 31 जनवरी, 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, पीसी को वायरस, स्पाईवेयर और अन्य मैलवेयर से बचाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम को 14 अक्टूबर, 2025 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि ग्राहक विंडोज 10 होम और विंडोज 10 प्रो को आधिकारिक साइट से उपरोक्त टाइम विंडो तक खरीद सकते हैं। कंपनी ने विंडोज 10 प्रोडक्ट पेज के लिए एक अपडेट जारी किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहकों के पास विंडोज 10 के लिए खरीद विकल्पों की लेटेस्ट जानकारी हो।

माइक्रोसॉफ्ट Window 11 पर कर रहा फोकस:-

कंपनी अपने लेटेस्ट विंडोज 11 पर फोकस कर रहा है। कंपनी ने विंडोज 10 को पहली बार 2015 में लॉन्च किया था, जबकि विंडोज 11 को अक्‍टूबर 2021 में लाया गया है। यही कारण है कि कंपनी अक्टूबर 2025 से पूरी तरह से विंडोज 10 का समर्थन बंद करने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *