Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब

नई दिल्‍ली। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया।

इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए। जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।  इस दौरान मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने अपने हुनर से फैंस का दिल जीत लिया।

राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने इस कार्यक्रम को जज किया।

इस ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था, जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर जीत हासिल की है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था।

वहीं नंदिनी गुप्ता की बात करें तो वह इस दौरान महज 19 वर्ष की हैं। नंदिनी अभी एक मॉडल हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी बचपन से ही काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *