PM मोदी ने रेखा गुप्ता को 51वें जन्मदिन की दी बधाई, उनके कार्यों की सराहना की

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 51वें जन्मदिन पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. नेताओं ने रेखा गुप्ता के दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की.

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. उन्होंने मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ है और दिल्ली की सेवा में हमेशा सक्रिय रही हैं. मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शहर की तरक्की के लिए कई अहम पहल की हैं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

सबका साथ, सबका विकासरेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने पीएम के इस संदेश का जवाब देते हुए कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया. आपका प्रेरणादायक मार्गदर्शन मेरे लिए ताकत और प्रेरणा का स्रोत है. मुख्यमंत्री के तौर पर मैं आपके ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सपने को दिल्ली के हर नागरिक के लिए हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं.’

योगी आदित्यानाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि CM रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और भगवान से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने उनके जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ दीं और लिखा कि वह ज़मीनी स्तर से उठकर दिल्ली के विकास में सबसे आगे रहीं. “दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. वे जमीनी स्तर से उठकर दिल्ली के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून प्रशंसनीय है. उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ.

अपने पैतृक गांव में मनाएंगी 51वां जन्मदिन

रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मना रही हैं. शनिवार को वह जुलाना पहुंचीं जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दिल्ली के अधिकारियों के मुताबिक, रेखा गुप्ता जुलाना और नंदगढ़ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

सीएम रेखा गुप्ता की राजनीतिक सफर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था. दो वर्ष की आयु में उनका परिवार दिल्ली स्थानांतरित हो गया, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी पूरा किया. उनका राजनीतिक सफर 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का छात्र संगठन है.

उन्होंने 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. 2002 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद वे 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और 2007-09 तक एमसीडी की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं. 2025 में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं. रेखा गुप्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है.

इसे भी पढ़ें:-टेस्ट क्रिकेट में बड़ा चमत्कार करने के करीब जो रूट, सचिन और पोंटिंग ही रह जाएंगे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *