Flood Alert: नोएडा में हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, 200 लोगों का किया गया रेस्‍क्‍य, अलर्ट जारी

Food in delhi: हथिनीकुंड बैराज से ढ़ाई लाख क्‍यूसेक पानी छोडे जानें के बाद एक बार फिर से दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर बढने लगा है, जिससे दिल्‍ली के लोगों की घड़कनें भी तेज होने लगी है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। वहीं, हिंडन नदी के जल स्‍तर बढ़ने से  नोएडा के निचले इलाकों में कई घर डूब गए। शनिवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को देखते हुए उन इलाको में अलर्ट जारी कर दिया।

आपको बता दें कि गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण हिंडन के साथ निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद पांच गांवों से लगभग 200 लोगों को निकाला गया और आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया। गौतम बौद्ध नगर में बाढ़ राहत कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी हैं उन्‍होंने कहा कि हिंडन वर्तमान में खतरे के निशान (205 मीटर) से नीचे 200 मीटर पर बह रही है।

आपको बता दें कि यमुना के जलस्‍तर में पिछले दो-तीन दिनों में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है। कई दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद 18 जुलाई की रात आठ बजे जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। 10 जुलाई को शाम पांच बजे नदी खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *