PM Modi award: फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेंड क्रोस ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर’ से नवाजे गए पीएम मोदी

New Delhi: पीएम मोदी इन दिनों फ्रांस की यात्रा पर हैं। यहां फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘द ग्रेंड क्रोस ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर’ नवाजा।

आपको बता दें कि पीएम मोदी के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इस डिनर के लिए फ्रांस की फ्रस्ट लेडी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने आवास एलिसी पैलेस पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

बता दें पीएम मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी इसके साथ ही दुनिया के उन चुनिंदा नागरिकों में शामिल हो गए है जिन्हें इस अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है। दुनिया के कुछ चुनिंदा लोगों को फ्रांस की ओर से इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पाने वालों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चालर्स, जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति एंजेला मर्केल जैसे लोगों शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *