शनि का राशि परिवर्तन, इन राशि के जातको की चमकने वाली है किस्मत

एस्‍ट्रोलॉजी। सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तित करते रहते है। तथा अन्य ग्रहों के साथ मिलकर युति बनाते हैं। इन ग्रहो के राशि परिवर्तन से कई शुभ और अशुभ योग बनते है।  शनि ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्म का फल दाता माना जाता है। शनि ग्रह अपनी राशि परिवर्तन ढाई वर्षो के बाद करते हैं। शनि राशि परिवर्तन के अलावा अस्त और उदय भी होता है, जिसका प्रभाव भी  लोगों के जीवन पर देखा जा सकता है। शनि 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में  हैं, जो वर्ष 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शनि कुंभ राशि में रहते हुए ही शश महापुरुष योग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग के कारण कई राशि के जातकों के शुभ परिणाम दिखाई देंगे। तो आइए जानते है कि इस योग के बनने से किन राशि के जातको को शुभ फल मिलने वाला है।

वृषभ राशि के जातक

शनि ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों को अत्यंत लाभ होने वाला है। शनिदेव के इस गोचर से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में वृषभ राशि वालों को अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनका साथ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। तथा कारोबार में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। यदि कारोबार के लिए विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो वह मौका भी मिलेगा।

मिथुन राशि के जातक

कुंभ राशि में शनि के उदय होने से मिथुन राशि वालों के भाग्य खुलने वाले हैं। मिथुन राशि में शश राजयोग का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए ये राजयोग बहुत ही शुभ होने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के संबंध में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, सुख और वैभव में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

तुला राशि के जातक

शनि का उदय होना तुला राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने के बाद तुला राशि के ऊपर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो चुकी है। जिसके कारण आपको अनेकों प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आपके प्रेम संबंध सुधरेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, नौकरी पेशा लोगों को अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना वरदान साबित होने वाला है। ये राजयोग आपकी राशि के सातवें भाव में बन रहा है कुंडली में मौजूद सातवां भाव जीवनसाथी और साझेदारी का माना जाता है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं। तो अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है. करियर में भी सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि के जातक

शनि का उदय कुंभ राशि में ही हुआ है। शनि का उदय कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको इस दौरान धन कमाने के शानदार अवसर प्राप्त होंगे। यदि कई दिनों से मनोकामनाएं दिल में दबा कर बैठे हैं। तो वह जल्द पूरी होंगी व्यापार और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *