पार्टी में क्लासी लुक के लिए ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन

फैशन। आज के समय में कौन नहीं चाहता कि वो सबसे अलग और क्लासी दिखे, इसके लिए लोग काफी रुपये भी खर्च कर देते हैं। खासकर जब बात किसी पार्टी की आती है तो महिलाओं के ऊपर तो एक अलग सा प्रेशर आ जाता है अच्छे से तैयार होने का। किसी भी पार्टी के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारी करने लगती हैं कि वो क्या पहनेंगी, कैसा मेकअप करेंगी। इसके लिए वो बॉलीवुड डीवाज से भी टिप्स लेती है।
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिनको ट्राई करके आप क्लासी लग सकती हैं। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी। इनकी वजह से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हैं।

एमरल्ड ग्रीन और आइवरी कॉम्बिनेशन  :-

ये कॉम्बिनेशन आपको क्लासी दिखने में काफी मदद कर सकता है। इसके पीछे की वजह है कि आइवरी कलर प्यूरिटी और एलिगेंस का प्रतीक है। इसके साथ ही ग्रीन रंग की ज्वेलरी आपके लुक को लग्जरी टच देती है। इसलिए सिल्क के कपड़े के साथ इस तरह की ज्वेलरी पहनी जाती है।

 एवरग्रीन है ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन :- 
किसी भी पार्टी के लिए  ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन बेस्ट होता है। इसे पहन कर हर कोई बोल्ड से लेकर खूबसूरत दिख सकता है। चाहे आप गाउन पहनें या फिर साड़ी, ब्लैक और गोल्डन रंग हर आउटफिट में फिट हो जाता है।

नेवी ब्लू और कैमल रंग का कॉम्बिनेशन :-  
इस कॉम्बिनेशन के आउटफिट आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। नेवी ब्लू को वार्म कलर कहा जाता है, वहीं कैमल एक न्यूट्रल रंग है। इसलिए दोनों एक साथ बड़े अच्छे लगते हैं।

हर उम्र के लिए बेस्ट है बरगंडी रंग :-

बरगंडी रंग हर उम्र की महिलाओं के लिए सबसे अच्‍छा होता है। बरगंडी कलर लग्जरी लुक देता है। इसे आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *