इस चंद्रग्रहण से किसका होगा भाग्योदय, जानें 12 राशियों का हाल

एस्‍ट्रोलॉजी। इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब ग्रहण लगता है।बता दें कि ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में आइए जानते है कि इस चंद्रग्रहण का सभी राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशिमेष के सप्तम भाव में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। मानसिक पीड़ा हो सकती है। धन हानि, आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें। वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें।

वृषभ राशि इसका स्वामी शुक्र है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखें। रुके हुए काम पूरे होंगे, वाद विवाद और मुकदमों से छुटकारा मिलेगा, इस समय में जल्दबाजी में निर्णय न लें।

मिथुन राशिमिथुन राशि वालों के लिए ये ग्रहण पंचम भाव आ रहा है। इस समय अपनी बुद्धि को तीव्र रखें। सेहत और मुकदमेबाजी का ध्यान रखें, संतान पक्ष को समस्या हो सकती है। यात्राओं में विशेष सावधानी बरतें।

कर्क राशि खुद चंद्रमा की राशि कर्क है। कर्क राशि के चौथे भाव में ग्रहण लगने जा रहा है. इस समय अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। शिक्षा और करियर में काफी मेहनत करनी होगी। स्थान परिवर्तन के मामले में विचार करें। माता और स्त्री पक्ष की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशितीसरे भाव में चंद्र ग्रहण लग रहा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। धन संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। भाई-बहन के साथ संबंधों का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि आपके लिए ग्रहण धनभाव में रहेगा। चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के साथ परिवार में खुशियां आएंगी लेकिन उधार देने से बचना है। सेहत खराब हो सकती है।

तुला राशितुला राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। आपकी मानसिक, भौतिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सेहत की समस्या और दुर्घटना से बचें। लिखा पढ़ी के काम में सावधानी रखें। प्रेम और रिश्तों के मामलों में अपयश मिल सकता है।

वृश्चिक राशि इस राशि में चंद्र नीच का रहता है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मन को स्थिर रखना है। पारिवारिक और आंखों की समस्या के योग हैं। धन और संपत्ति का नुकसान हो सकता है। वैवाहिक मामलों और रिश्तों में समस्या हो सकती है।

धनु राशि धनु के ग्यारहवें भाव में ये ग्रहण है परंतु ये चंद्र ग्रहण आपके लिए धन संपत्ति, वैभव, सुख देने वाला रहेगा। आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। धनधान्य में वृद्धि होगी। पैसा और सम्मान बढ़ेगा। अचानक से आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

मकर राशि मकर राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान कर्मों के प्रति सचेत रहना पड़ेगा। रुके हुए महत्वपूर्ण काम बन पाएंगे। इस समय बड़े निर्णयों में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशिये ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए नौंवे भाव में लगने जा रहा है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें, सेहत और आराम का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण काम टालने से बचाव करें।

मीन राशिमीन के लिए ये ग्रहण काफी खतरनाक साबित होने वाला है। इस समय माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक कष्ट भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *