पैंगोंग झील पर 20 फरवरी को होगी दुनिया की सबसे ऊंची मैराथन

लेह। लद्दाख की मशहूर पैंगोंग झील सर्दियों में बर्फ से जम जाती है। पैंगोंग झील पर 20 फरवरी को दुनिया की सबसे ऊंचाई वाली मैराथन होने जा रही है। झील में तैरा जा सकता है, लेकिन साहसिक धावक इस पर दौड़ लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाएंगे। भारत-चीन सीमा पर 13862 फुट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील पर जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बर्फ बन चुकी झील के ऊपर 21 किलोमीटर लंबी द लास्ट रन मैराथन होगी।

मैराथन के लिए पंजीकरण, आयोजन की तैयारियां और धावकों की ओर से अभ्यास तेज हो गया है। पैंगोंग झील पर मैराथन का हिस्सा बनने वाले हर धावक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह, और प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर यह ऐतिहासिक आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ लद्दाख (एएसएफएल) करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *