राष्ट्रपति मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानिए क्या है इसकी मान्यता

Kerala: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को केरल के पथानामथिट्टा स्थित सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की. देवस्वओम मंत्री वी. एन. वासवन ने राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की. इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुँचीं. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया.

इरुमुडी का महत्व 

इरुमुडी का मतलब होता है- इरु यानी दो और मुड़ी यानी गठरी या पोटली. यह माला धारण करने के बाद की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है. इरुमुड़ी दो हिस्सों में बंटी होती है. इसके आगे का हिस्सा मुनमुडी कहलाता है, जिसमें भगवान अयप्पा और अन्य देवताओं के लिए प्रसाद रखे जाते हैं. वहीं इसका पीछे का हिस्सा पिनमुडी कहलाता है, जिसमें यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सामान रहता है. जब इन दोनों गठरियों को एक साथ बांधा जाता है तो ये इस बात का प्रतीक है कि भक्त और भगवान अयप्पा अब अलग नहीं हैं. एक तरह से ये पोटली भक्त और भगवान के बीच अटूट संबंध को दर्शाती है.

इरुमुडी में क्या-क्या चीजें रखी जाती हैं?

इरुमुडी कट्टू में घी वाला नारियल सबसे महत्वपूर्ण होता है. भक्त इसे भगवान अयप्पा को अर्पित करते हैं और पूजा के बाद खाली नारियल को अग्नि में डालते हैं.

सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

24 अक्टूबर को, राष्ट्रपति मुर्मू एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. इस बीच, पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तिरुवनंतपुरम के राजभवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें सबरीमाला सोना चोरी की घटना सहित विभिन्न मुद्दों पर जनता की चिंताओं से अवगत कराया.

इसे भी पढ़ें:-Delhi: डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *