Mango Shikanji: मैंगो शिकंजी तपती गर्मी से देगी राहत, जरूर करें ट्राई

Mango Shikanji Recipe:  भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी के मौसम में एनर्जेटिक रहने के लिए लोग कई तरह के कूलिंग और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीते हैं। गर्मी को दूर भगाने के लिए कुछ लोग नींबू पानी, नारियल पानी पीते हैं तो कुछ छाछ, लस्सी का सेवन करते है। आपकों बता दें कि नींबू, नमक, मसाला डालकर बना शिकंजी भी गर्मी के दिनों में लोग खूब पीते है। ये सभी ड्रिंक हेल्दी होने के साथ ही पेट की गर्मी का दूर करने भी बेहद कारगर है। डिहाइड्रेशन, लू, हीट स्ट्रोक से बचाते हैं। गर्मियों में आप पके हुए आम का जूस पीते होंगे, लेकिन क्‍या आपने   खट्टा-मीठा और नमकीन मैंगो शिकंजी का स्वाद लिया है। मैंगों शिंकजी बनाना बेहद आसान है। यह काफी टेस्‍टी होता है। अगर आप एक बार टेस्‍ट करेंगें तो बार बार इसे पीने का मन करेगा। तो आइए जानते हैं मैंगो शिकंजी बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाते है।

आवश्‍यक सामग्री
आम- 1 बड़ा
चीनी या शहद- 1 बड़ा चम्मच
जीरा पाउडर- 1/4 चम्मच भुना हुआ
काला नमक- आधा चम्मच
पुदीने की पत्तियां- 4-5
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
चाट मसाला- आधा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
बर्फ का टुकड़ा- आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि
स्‍वाद से भरपूर मैंगो शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसके गूदे काटकर निकाल लें। इसके बाद इसे ब्लेंडर में डालें। ध्‍यान रहे कि आम बहुत ज्यादा पका हुआ ना हो। थोड़ा स्वाद में खट्टापन होगा तो शिकंजी पीने में और मजा आएगा। अब ब्लेंडर में अच्छी तरह से आम को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे छलनी में छान लें। इससे मैंगी प्यूरी स्मूद हो जाएगी। आम की इस प्यूरी को एक बड़े से गिलास में डालें। अब इसमें आप काला नमक, नीची या शहद, भुना हुआ जीरा पाउडर, नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करें। पानी डालने से आम की गाढ़ी प्यूरी थोड़ी लूज हो जाएगी। अब इसमें चाट मसाला, बर्फ के चार-पांच टुकड़े डाल दें। ऊपर से पुदीने की पत्तियां डाल दें। इस तरह तैयार है खट्टी-मीठी आम की शिकंजी। इसे ठंडा ही पीने का मजा लें। इस भीषण गर्मी में मैंगो शिकंजी पीने से आप डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, पेट संबंधित समस्याओं से आप बचे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *