Korea Open: सात्विक-चिराग ने दुनिया की नंबर वन जोड़ी को हराया, जीता साल का तीसरा खिताब

korea open winner: एशियाई चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारतीय जोड़ी ने विश्‍व नंबर वन इंडोनेशिया जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन खिताब जीत लिया है। इस साल यह इस जोड़ी का तीसरा खिताब है। पहला सेट हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने दमदार वापसी करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराया।

खिताबी मैच में भारतीय जोड़ी पहले गेम में पिछड़ गई, लेकिन जोरदार वापसी करते हुए एक और खिताबी जीत दर्ज की। जून में अपने पिछले टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन को जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया है।

दरसल, शनिवार को भारतीय जोड़ी ने दुनिया की दूसरे नंबर की चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की थी। पिछली दो हार के बाद सात्विक और चिराग की चीनी जोड़ी पर यह पहली जीत थी।

जोड़ी बनाने के बाद से, सात्विक और चिराग ने कई खिताब जीते हैं, जिनमें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, थॉमस कप में स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *