बांकीपुर उपचुनाव को लेकर NDA की बैठक आज, CM आवास पर जुटेगे मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष

Bihar: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज महाबैठक आयोजित हो रही है। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक सेवक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव सहित सरकार के सभी मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।

सीएम सम्राट चौधरी सभी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर सरकार के काम काज का जमीनी स्तर का फीडबैक लेंगे। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में सम्राट चौधरी सरकार के करीब तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा करेंगे। बता दे कि विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर भी चर्चा होगी। इसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जायेगी।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने क्या कहा?

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि यह बैठक विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए द्वारा जारी संकल्प पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा और आगे की योजनाओं पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। संजय कुमार झा ने कहा कि गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *