Jammu kasmir: LoC से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जिससे पाकिस्तानी फौज बुरी तरह से डर गई। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए हैं। पाकिस्तानी पोस्ट से झंडा भी हटा लिया गया है और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपना झंडा भी हटा लिया है। इसका मतलब साफ है पाकिस्तान में इस समय भारतीय सैनिकों का खौफ चल रहा है।
पाकिस्तानी फौज पोस्ट छोड़कर भागे
पाकिस्तान की फौज LoC से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर तक फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के जवाब के बाद अब पाकिस्तानी फौज डर गई है। पाकिस्तानी फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भागने लगे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स ने खुद अपनी पोस्ट से झंडा तक हटा दिया है।
LoC पर जबरदस्त फायरिंग
LoC पर गोलीबारी तेज हो गई है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीब 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। ये फायरिंग पाकिस्तान की तरफ से की जा रही है जिसका भारतीय सेना भरपूर जवाब दे रही है। LoC से सटे नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ में गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर उन पर हमला किया जा रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
कुछ इलाको में नो फ्लाई जोन
पाकिस्तान अब डर गया है कि भारत जल्द ही एयरस्ट्राइक कर सकता है। पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं कर पायेगा।
इसे भी पढ़ें:-यूपी: पहलगाम के बाद अयोध्या में हमले की तैयारी, बाहर से आई 60 करोड़ की मदद