Mann Ki Baat: इस बार रामपुर की महिलाओं के साथ PM मोदी की मन की बात

Rampur News: इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है। क्‍योंकि मन की बात कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। जिसका प्रभारी बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली को बनाया गया है।

इस कार्यक्रम से रामपुर की महिलाओं को मिलेगा सम्मान
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां एपिसोड रविवार को आएगा। इस बार प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में रामपुर को स्थान दे सकते हैं। दरअसल, इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है। जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में नगर विधायक आकाश सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है। विधायक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह ग्यारह बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *