UP : मैनपुरी में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, तीन झुलसे

Lightning strikes in mainpuri: मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने की एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी के अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्रा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि और 3 घायल हो गए। जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बागपत जनपद में यमुना किनारे खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर शनिवार दोपहर बिजली गिर गई। इस दौरान एक शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

वहीं, मोहल्ला देशराज का रहने वाला अलबख्श (20) लकड़ी की प्लाई से घरेलू सामान बनाने का कार्य करता था, जबकि नई बस्ती का रहने वाला फुरकान राजमिस्त्री है। बताया कि शनिवार दोपहर अलबख्श और फुरकान यमुना किनारे खेत में काम करने के लिए गए थे। तभी तेज बारिश होने पर बचने के लिए एक झोपड़ी में घुस गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान से तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अलबख्श और फुरकान के ऊपर गिर गई।

इसमें अलबख्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास खेत में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अलबख्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं फुरकान का उपचार किया गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

सीएम ने पीडितो को राहत राशि देने का दिया निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *