US: PM मोदी के अमेरिका दौरे पर बड़ा रक्षा सौदा! भारत को बख्तरबंद वाहन ‘स्ट्राइकर’ और एम777 गन देने का ऑफर

Washington: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी का दौरा के दूसरा दिन है। इस बीच पूरी दुनिया की नजरें दोनों देशों की बढ़ती नजदीकियों पर टिकी हुई हैं। पीएम मोदी के इस यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को आठ पहियों वाले बख्तरबंद फाइटर वाहन “स्ट्राइकर” और एम777 गन देने का ऑफर किया है। नई दिल्ली और वॉशिंगटन के अधिकारियों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन दोनों उपकरणों की पेशकश का अंतिम निर्णय बाइडन प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों पर निर्भर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने भारत की उत्तरी सीमाओं पर तोपखाने का मुकाबला करने के लिए 155 मिमी एम777 हॉवित्जर तोपों को सटीक-निर्देशित लंबी दूरी के गोला-बारूद के साथ अपग्रेड करने की भी पेशकश की है। भारत के पास पहले से ही 145 M777 हॉवित्जर तोपें हैं, जिनमें से 120 को महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने BAE सिस्टम के साथ बनाया है।

इंडियन आर्मी 2020 में अमेरिका से हथियार लेने के बाद से अपने शस्त्रागार को किलर ड्रोन के साथ उन्नत करने पर विचार कर रही है। बता दें‍ कि भारत को चीन से लगती सीमा के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 3 अरब डॉलर से अधिक की लागत की सशस्त्र ड्रोन की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *