Health Tips: पानी पीने से नहीं बुझ रही प्यास, तो ना करें नजरअंदाज, जानें वजह

Frequent thirst: पानी हमारे जीवन को संतुलित बनाता है लेकिन श्‍रीर में इसकी मात्रा असंतुलित हो जाए तो यह सेहत के लिए समस्‍या का कारण बन सकता है। हमारा शरीर आवश्‍यकता के अनुसार हमें प्यास महसूस करता है लेकिन कभी-कभी पानी पीने के बाद भी प्यास ना बुझना थोड़ा चिंताजनक हो जाता है।

आपको बता दें कि किसी विशेष स्थितियों में पानी के जरूरत की यह मात्रा घट या बढ़ सकती है। जब हमारा शरीर ज्यादा श्रम करता है या फिर हम किसी ऊंचे स्थान पर होते हैं या अत्यधिक गर्मी के दौरान हमें सामान्य से ज्यादा पानी की जरूरत महसूस होती है। लेकिन कई बार कुछ खास तरह की बीमारियों में लोगों को बार-बार प्यास लगती है या फिर से जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगते हैं। यदि आपको भी इस तरह की दिक्कत दो हफ्ते तक लगातार बनी रहती है तो भविष्य कष्टकारी हो सकता है।  तो चलिए जानते है अधिक प्यास लगने के कारण और इससे होने वाली समस्‍याओं के बारे में …

इन वजहो से लगती है अधिक प्यास

ड्राई माउथ – अधिक प्यास लगने का एक बड़ा कारण ड्राई माउथ भी है। इसको प्यास का मुख्य लक्षण माना जाता है। ड्राई माउथ तब होता है जब आपका सलाइवा ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में सलाइवा का उत्पादन नहीं कर पाता है और आपका मुंह सही से गीला नहीं हो पाता है। इसके चलते मुंह, गला और जीभ रूखी हो सकती है। इस स्थित में होंठ भी फट जाते हैं।

डायबिटीज – अधिक प्यास लगने का कारण डायबिटीज भी हो सकता है। आपको बता दें कि जब आपकी किडनी को आपके खून से अतिरक्त शुगर प्राप्त होती है, तब ग्लूकोज पेशाब के रास्ते बाहर निकलना शुरू हो जाता है। इस कारण आपको पेशाब अधिक आती है। अधिक पेशाब आने से शरीर में डिहाइड्रेट हो जाती है। इस वजह से आपको प्‍यास भी अधिक लगने लगती है।

अपच –  अधिक प्यास लगने से पाचन तंत्र पर भी प्रभाव पड़ता है। कई बार ज्यादा मसालेदार खाना आसानी से नहीं पचता है। इसको पचाने के लिए शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। जिसके चलते बार-बार प्यास लगती है।

अधिक पसीना – अधिक पसीना आना भी बार-बार प्यास का बड़ा कारण हो सकता है। आपको  बता दें कि, गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलता है। इसके चलते बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है और अधिक प्यास लगने लगती है।

एनीमिया – बार-बार प्यास लगना एनीमिया का भी संकेत हो सकता है। जानकारी के मुताबिक,  जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं कर पाता है। इसके चलते धीरे-धीरे रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। इस स्थिति में आपको एनीनिया हो सकता है। इसके चलते आपको थकान या फिर तेज नब्ज का चलना या फिर मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *