Rashifal: इस महिने बदल रही ग्रह-नक्षत्रों की चाल… जानें किसके किस्म्त में लगेगा चार चांद

June 2023 ka Rashifal: हिन्‍दू धर्म में ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष महत्‍व होता है। इन ग्रहो व नक्षत्रो का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो उसे उस ग्रह का गोचर करना कहते है। आपको बता दें कि जून माह की शुरुआत हो चुकी है जो स्वाति नक्षत्र में हुई है और इसी माह शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र और ग्रह के इस परिवर्तन का प्रभाव विभिन्‍न राशि के जातको पर पड़ेगा। वहीं इस ग्रह के गोचर का प्रभाव वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभकारी होने वाला माना जा रहा है। जिससे इनके करियर व आर्थिक स्थिति अच्छी होने के संकेत नजर आ रहे है।तो चलिए जानते है इन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में…

वृषभ राशि –  यह महिना वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इन राशि के जातकों  के परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस माह रुके हुए काम बन सकते हैं। कारोबारियों को भी विशेष लाभ होने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वहीं इस राशि के अविवाहित लोगों को पार्टनर मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि – इस राशि के जातकों का महिने कार्यक्षेत्र में उन्नति तभी होगी, जब कुछ जिम्मेदारियां आप अपने जूनियर को भी देंगे। किसी नए निवेश द्वारा धनोपार्जन के मार्ग खुलेंगे। लव लाइफ में प्रेम मजबूत होगा और परिवार के किसी धार्मिक समारोह में पार्टनर के साथ जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा से शुभ संयोग बनेंगे और यात्रा भी शुभ रहेगी।

सिंह राशि –  सिंह राशि के जातको के लिए यह महीना काफी  लाभकारी होने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता आपको चमकने में मदद करेगी। यदि  आप किसी कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। अगर आप लोगों को सहयोग करेंगे तो वह आपको सफल होने में मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक इस महिने ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। इस समय आप खुद में बदलाव को अपनाएं और स्‍वंय को विकसित होने दें। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तथा कार्यक्षेत्र में लाभ का अवसर प्रदान होगा।

मीन राशि –  मीन राशि के जातको को इस माह मानसिक शांति मिलेगी। वहीं माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जो भी शारीरिक कष्ट हैं, उससे मुक्ति मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *