कम समय में बैली फैट कम करने के लिए करें ये योगासन…

योग। आज के दौर में फिटनेस को केवल सेहत से जोड़कर नहीं बल्कि फिगर बनाने की नजर से भी देखा जाता है। इस कड़ी में एब्स बनाने का नाम भी शामिल है। लेकिन बहुत लोगों के लिए एब्स बनाना बहुत मुश्किल टास्क माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी एब्स बनाने की ख्वाहिश रखती हैं, तो कुछ योगा आसनों को घर पर ट्राय करके परफेक्ट एब्स बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन तीन योगा आसनों के बारे में-

बोट पोज:-
बोट पोज को नौकाआसन भी कहा जाता है। इसके लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को सीधा करके ऊपर की तरफ उठाएं। इसके बाद दोनों हाथों से पैरों की थाई टच करते हुए पीठ को भी ऊपर उठा लें। इससे आपकी पोजीशन नाव के आकार की दिखने लगेगी। इस आसन की शुरुआत 15-20 सेंकेड से करें। धीरे-धीरे आप इस समय को 3 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।

फोरआर्म स्टैंड:-

फोरआर्म स्टैंड पेट की चर्बी कम करने और एब्स बनाने की असरदार एक्सरसाइज में से एक है। इसके लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब हाथों की कोहनी और पैरों की उंगलियों को जमीन पर टिकाते हुए बॉडी को ऊपर उठाएं। कुछ देर तक शरीर को बिना हिलाए इसी पोजीशन में सीधा रखें। शुरू में 15-20 मिनट तक प्लैंक ट्राय करें। कुछ दिनों के बाद 3 मिनट हर रोज प्लैंक करने से आपको फर्क साफ दिखने लगेगा।

क्रो पोज:-

क्रो पोज करने के लिए हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। पैरों को पूरा न फैलाएं। इसके लिए हथेलियों को जमीन पर रखकर पैरों को मोड़ते हुए शरीर को ऊपर ले जाएं। अब माथे को पैरों के घुटनों में टच करने की कोशिश करें। इस आसन की शुरूआत भी 15-20 सेंकेड से करें। फिर समय को बढ़ाते हुए रोज 3 मिनट तक क्रो पोज आसन जरूर करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *