‘वर्ल्ड बैंबू डे’ के मौके पर जानें बांस से जुड़ी ये रोचक बातें…

रोचक जानकारी। क्या आपने कभी बांस खाया है? शायद ये सवाल आपको हैरान कर दे लेकिन यह सच है कि कई जगहों पर बांस को खाया जाता है। जानकारी के अनुसार बैंबू के शूट्स का सेवन स्टू, सूप, ग्रेवी, अचार और सलाद के तौर पर किया जाता है। 18 सितंबर यानी आज विश्व बांस दिवस है।

साल 2009 में वर्ल्ड बैंबू डे को मनाने की शुरुआत वर्ल्ड बैंबू ऑर्गनाइजेशन ने की थी। बैंबू के उपयोग और इसे उगाने व इसके इस्तेमाल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। इसके कई फायदे भी हैं। चलिए जानते हैं इससे जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स-

बांस से जुड़ी रोचक बातें:-

  1. बहुत जल्दी होता है ग्रो-
    पृथ्वी पर बांस सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। बांस की कुछ प्रजातियां प्रति दिन 1 मीटर से अधिक बढ़ सकती हैं। कोई दूसरा पौधा इतनी तेजी से नहीं बढ़ता है।
  2. टिंबर का एंडलेस सोर्स-
    बांस इमारती लकड़ी की आपूर्ति करता है। बांस के जंगल बाकी पेड़ों के जंगलों की तुलना में बहुत तेजी से विकसित होते हैं।
  3. ऑक्सीजन का सोर्स-
    बांस पेड़ों से ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है। बांस पेड़ों की तुलना में 35% अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।
  4. बैंबू है कार्बन सिंक
    बांस के पौधे भारी मात्रा में ग्रीनहाउस गैसों को अवशोषित करते हैं। ये ‘कार्बन सिंक’ की तौर पर काम करता है।
  5. बांस जलाशय की तरह करता है काम:-
    बांस बरसात के मौसम में अपने राइजोम्स और तनों में बड़ी मात्रा में पानी इकट्ठा कर सकता है और सूखा पड़ने के दौरान मिट्टी, नदियों और नालों में पानी भेजकर एक जलाशय के रूप में काम करता है।
  6. बांस है इकोसिस्टम का हिस्सा-
    बांस के जंगल जीवों और वनस्पतियों का आवास है। बांस बॉयोडाइवर्स इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पांडा समेत कई जानवर भोजन और आश्रय के लिए बांस पर निर्भर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *