फ्रिज में भूलकर भी साथ न रखें ये फल और सब्जियां

किचन टिप्‍स। आज के समय में अक्सर देखा जाता है कि लोग समय न मिल पाने के कारण एक साथ ही हफ्ते भर की फल और सब्जियां लेकर आते हैं। इन सभी को लाकर एक साथ ही फ्रिज में रख दिया जाता है। ऐसा मानना है कि फ्रिज में सब्जियां ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं और सड़ने से बची रहती हैं। ऐसा करने से लोगों की मुश्किल आसान हो जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें साथ में रखने से ये जल्दी सड़ने लगती हैं।

दरअसल, कई फलों और सब्जियों में अलग-अलग तरह के एंजाइम और केमिकल पाए जाते हैं। यही वजह है कि, इन सब्जियों और फलों को एक साथ रखा जाए तो ये जल्दी सड़ने लगती हैं। ऐसे में हर किसी के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि किस तरह की सब्जियों और फलों को अलग-अलग रखना चाहिए। तो चलिए जानते है।

इन फलों के साथ ना रखें ब्रोकली :-
बात यदि ब्रोकली की करें तो ये एथिलीन सेंसटिव होती हैं। अगर आप इसे सेब, अंजीर और अंगूर जैसे फलों के साथ रखेंगे तो इसकी लाइफ 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। फ्रिज में ऐसे रखने से ब्रोकली दो या तीन दिन तक ही फ्रेश रह पाती है।

पत्तेदार सब्जियों को रखें इन फलों से दूर :-
इस मौसम में पत्तेदार सब्जियां बहुत ज्यादा आती हैं। यदि इन्हें आप फलों तरबूज, अंगूर, सेब जैसे एथिलीन वाले फलों के साथ रखेंगी तो ये जल्दी सड़ने लगेंगी।

लौकी को भी रखना चाहिए अलग :-
गर्मियों के सीजन आते ही लौकी मिलने लगती है। इन्हें सेब, अंगूर, अंजीर और नाशपाती जैसे फलों के साथ एक डलिया में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इन्हें एक साथ रखेंगे तो लौकी जल्दी खराब होने लगेगी।

पत्तागोभी को फ्रेश रखने के लिए करें ये काम :-
पत्तागोभी को ताजा रखने के लिए फ्रेश हवा की आवश्‍यकता होती है। इसलिए इसे कभी भी सेब, खरबूजे, कीवी जैसे एथिलीन बनाने वाले फलों के साथ ना रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *