इन वजहों से नहीं आती है नींद, हो जाएं सावधान

लाइफस्‍टाइल। भागमभाग जिंदगी में यदि व्यक्ति हर दिन पर्याप्त नींद ले, तो वह कई बीमारियों से बचाव कर सकता है। नींद ना आना एक बड़ी समस्या है और यह हमारे शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरी तरह प्रभाव डालती है। यदि लंबे समय तक आप अनिद्रा की परेशानी से जुड़ेंगे तो यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सही तरीके से न सोने से मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। आज डॉक्टर से समझने की कोशिश करेंगे कि नींद ना आने की कौन सी वजह हो सकती हैं और उनसे कैसे बचा जाए।

अगर आपको सही तरीके से नींद नहीं आ रही है तो इसकी कई कारण हो सकते हैं। यह मामला फिजिकल और मेंटल हेल्थ से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। कुछ गलत आदतें भी नींद ना आने की वजह बन सकती हैं। ऐसे में सभी को सावधानियां बरतने की आवश्‍यकता है। नींद हमारी हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए जरूरी होती है। नींद ना आने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, माइग्रेन और मेंटल इलनेस की समस्या हो सकती है।

नींद न आने की 7 बड़ी वजह :-

– स्ट्रेस नींद ना आने की सबसे कॉमन वजह होता है। अत्यधिक तनाव खतरनाक होता है।
– एंजाइटी और डिप्रेशन की वजह से भी लोगों को नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
– इनडाइजेशन और कॉन्स्टिपेशन की वजह से भी नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
– पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) के कारण नींद आने में परेशानी होती है।
– ब्रीदिंग प्रॉब्लम की समस्याओं से जूझ रहे लोग भी अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।
– अगर आपके शरीर में दर्द हो रहा है तो इससे नींद प्रभावित हो सकती है।
– प्रेग्नेंट महिलाओं को भी कई बार नींद की दिक्कत हो जाती है, जो काफी आम बात है।

डॉक्‍टर के मुताबिक,  अगर आपको नींद ना आने की समस्या हो रही है, तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं, जिससे आपको राहत मिल जाएगी। सबसे पहले आप यह ध्यान रखें कि रात के वक्त चाय, कॉफी और शराब ना पिएं। स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें। सोने से पहले दूध पी सकते हैं और शावर भी ले सकते हैं। फिर भी नींद नहीं आ रही तो थोड़ा वॉक कर लें। यदि आपको नींद ना आने की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से मिलें और अपना चेकअप कराएं। डॉक्टर की सलाह के बिना नींद की गोलियां लेना जानलेवा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *